अप्रैल-मई में हो सकते है आम चुनाव..... चुनाव आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में.....
(DELHI, India) चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वोटिंग 15 अप्रैल से मई के पहले हफ्ते के बीच पांच चरणों में हो सकती है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मार्च के पहले हफ्ते में हो सकती है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची तैयार कर ली है। इसी महीने इसे जारी किया जा सकता है। आयोग विचार कर रहा है कि मतदान पांच चरणों में कराया जाए या छह चरणों में। अर्धसैनिक बलों की तैनाती को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय गृह सचिव के साथ बैठक की तारीख भी जल्द ही तय की जा रही है। लोकसभा चुनावों के साथ आंध्रप्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होंगे। वर्तमान लोकसभा की अवधि एक जून को खत्म हो रही है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश है कि चुनाव आचार संहिता की वजह से राज्य सरकार का कामकाज ठप नहीं होना चाहिए। इस वजह से पूरी प्रक्रिया तीन महीनों मंम पूरी करना है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के छह हफ्तों के भीतर पहले चरण का मतदान होगा। नियमों के तहत लोकसभा या विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने से दो हफ्ते पहले वोटों की गिनती होना जरूरी है। ऐसे में 31 मई तक नई लोकसभा का गठन करना है। चुनाव की घोषणा से पहले संसद की आखिरी बैठक होगी। इसमें 2014-15 के शुरुआती छह महीने के लिए लेखानुदान मांगों को पारित किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।