नडाल बने चैंपियन, फिर से फेल हुए फेडरर
(India) टॉप सीड स्पेनिश स्टार ने दो घंटे चले मुकाबले को 6-1, 6-7 (5-7), 6-2 से अपने नाम किया। इस जीत ने नडाल को साल के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन को लेकर आत्मविश्वास से भर दिया है। यह टूर्नामेंट 13 जनवरी से मेलबर्न में खेला जाएगा।
हेविट से हारे फेडरर
ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट ने टॉप सीड रोजर फेडरर को चौंकाते हुए ब्रिसबेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। यह 2010 साल के बाद उनकी पहली खिताबी जीत है।
पूर्व नंबर एक हेविट रविवार को जब स्विट्जरलैंड के फेडरर के खिलाफ खेल रहे थे तो कभी नहीं लगा कि वे तीन साल में तीन सर्जरी करा चुके हैं। विश्व के 60वें नंबर के खिलाड़ी ने फेडरर को 6-1, 4-6, 6-3 से हराया। दो घंटे सात मिनट चले मैच में उन्होंने पहला सेट बड़ी आसानी से जीता। फेडरर ने दूसरा सेट जीतकर वापसी की कोशिश की लेकिन हेविट ने ऐसा नहीं होने दिया। हेविट का यह 29वां एटीपी खिताब है। वे पिछले सालों में चोट से परेशान रहे हैं। उनकी 2010, 2011 और 2012 में पांव और कमर की सर्जरी हो चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।