लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अटके कलक्टरों की तबादला सूची,,,,
(Amber, Jaipur) जयपुर. राज्य सरकार 21 जनवरी तक कलेक्टरों के स्थानांतरण नहीं कर सकेगी। अभी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर वोटिंग लिस्ट के अपडेशन का काम चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग वोटिंग लिस्ट के अपडेशन का काम 31 जनवरी तक बढ़ा सकता है। ऐसा हुआ तो फरवरी में ही कलेक्टरों के तबादले हो सकेंगे। भाजपा के कई विधायक 60 दिन की कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने को लेकर कलेक्टरों के तबादलों को लेकर दबाव बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग की रोक के कारण प्रदेश की भाजपा सरकार चाह कर भी अपनी पसंद के मुताबिक फिलहाल कलेक्टर नहीं लगा पा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।