(Amber, Jaipur)
जयपुर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में आज से दो दिवसीय कलेक्टर और एसपी कांफ्रेंस शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के कन्वेन्शन हॉल में हो रही इस कांफ्रेंस में सभी मंत्री, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, संबंधित अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव शामिल हैं। सबसे पहले बीकानेर और अजमेर संभाग के कलेक्टर ने सीएम के सामने प्रजेंटेशन दिया । बीकानेर और अजमेर संभाग के बाद भरतपुर, जयपुर और कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कलेक्टर प्रजेंटेशन देंगे। शाम साढ़े 6 से 7 बजे मुख्यमंत्री कॉन्फेंस को संबोधित करेंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से कांफ्रेंस में शामिल सभी अफसरों को डिनर दिया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।