ट्रांसफर के बाद पुलिस अधिकारियों ने संभाली नए जगहों पर कमान,
(Bhopalgarh, Jodhpur) जोधपुर के नए पुलिस आयुक्त सचिन मितल ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर पुलिस आयुक्त कार्यालय में सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मित्तल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट अच्छा काम कर रही है और इसे और अधिक सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही नशा प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। ताकि इससे पनपने वाले आपराधों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी के लिहाज से यातायात व्यवस्था को भी सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से तय की गई प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए प्रयास करंेगे। साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे है। इसके लिए भी योजनाबद्ध रूप से कार्य करेगे। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस आयुक्त ने कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों से भी मुलाकात की। राजस्थान पुलिस महकमे में हुए भारी फेरबदल के बाद उदयपुर रेंज के आइ्जी के तौर पर आईपीएस जी एन पुरोहित ने पदभार ग्रहण किया। जीएन पुरोहित जयपुर से स्थानान्तरित होकर उदयपुर आये है। आईजी जीएन पुरोहित को उदयपुर पहुंचने पर जिला पुलिस अधीक्षक महेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने स्वागत किया। इसके बाद पुरोहित ने विधिवत रूप से अपने काम की शुरूआत की। उदयपुर रेंज की सीमा दो राज्यों से मिलती है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बढ जाती है और वे इसके लिये उचित कदम भी उठाएंगे। पुरोहित ने बताया कि बाॅर्डर इलाका होने के चलते यहां से अवैध शराब की तस्करी के भी खासे मामले हैं। ऐसे में शराब माफियाओं पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश की जायेगी। यहीं नहीं उदयपुर संभाग के आदिवासी अंचल में मौताणा कुप्रथा भी है। ऐसे में पुरोहित ने साफ किया कि वे समाज के लोगों से बात कर इस समस्या के समाधान की भी पूरी कोशिश करेंगे।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।