(JHARKHAND, India)
गोवा हादसे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गम्भीरता से लेते हुए पहल शुरू कर दी हैं. दुमका में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों की खैरियत लेने के लिए आपदा सचिव को उनके टीम के साथ रवाना कर दिया गया हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा हादसे में जो भी लोग हताहत हुए हैं उनको हरसम्भव सहयोग देने के लिए सरकार तत्पर हैं. वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय द्वारा क्षेत्रीय दलो को कलंक बताने वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बीजेपी का मामला हैं और और ऐसे टिपप्णी पर वह कुछ भी नहीं कहना चाहते। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल बाँटा। सीएम का काफिला देर रात को अचानक राजभवन से शहर की ओर निकला। सीएम हेमंत सोरेन सबसे पहले दुमका बस स्टैंड और फिर दुधानी टावर चैक पहुँचे, वहाँ पर पहले से उनके इंतजार में दर्जनों की संख्या में मौजूद गरीब गुरबे, रिक्शाचालक और निचले तबके के मजदूरों के बीच मुख्यमंत्री ने कंबल बाँटा। सीएम ने फुटपाथ पर सोए हुए गरीबों को कंबल ओढ़ाया। यहाँ बता दे कि इन दिनों उपराजधानी दुमका घने कोहरे और धुंध की चपेट में हैं. कड़ाके की ठंड की वजह से आम लोगों खासकर निचले तबके के लोगों को बहुत ज्यादा राहत मिलती नहीं दिख रही हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री की यह पहल ऐसे लोगो को कुछ तो निजात दिला पायेगी भले ही इससे दुमका में अभी भी कई लोग अछूते हो. कंबल पाकर गरीबों ने मुख्यमंत्री को बधाइयां दीं। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।