बैकफुट पर है टेस्ट की नबंर 1 टीम दक्षिण अफ्रीका: वार्नर
(India) वार्नर ने दावा किया है कि दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी बैकफुट पर हैं और उन्हें हाल में संन्यास लेने वाले जाक कैलिस की तीन टेस्ट की सीरीज के दौरान कमी खलेगी। वार्नर ने कहा कि तेज गेंदबाज मिशेल जानसन की तूफानी गेंदबाजी और छींटाकशी के मिश्रण ने इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाजों को एशेज सीरीज में परेशान किया जिसके कारण एलिस्टेयर कुक, इयान बेल और केविन पीटरसन जैसे स्टार बल्लेबाज 30 की औसत से भी रन नहीं बना पाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।