मुजफ्फरनगर में लश्कर के संपर्क की जांच हो : बीजेपी
(DELHI, India) उत्तर प्रदेश के दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर में युवाओं को आतंकवादी बनाने के उद्देश्य से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा संपर्क किए जाने का खुलासा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को मामले की जांच कराने की मांग की। कांग्रेस ने जहां कहा कि इससे राहुल गांधी द्वारा इससे पहले कही गई बात को बल मिलता है, वहीं भाजपा ने मामले को गंभीरता से लिए जाने की मांग की। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जानी चाहिए तथा इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जानी चाहिए तथा इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। राजनाथ का बयान उन खबरों के बाद आया है, जिसमें संदिग्ध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ित युवकों से संपर्क कर उन्हें संगठन में शामिल होने का प्रस्ताव देने का दावा किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।