पीटरसन ने संन्यास की खबरों को किया खारिज
(India) हाल ही में इंग्लैंड के कोच एंडी फ्लावर ने पीटरसन के करियर को लेकर उठे सवालों पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था। ऐसे में इंग्लैंड के चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज पीटरसन के संन्यास की अटकलें जोर पकड़ने लगी थी। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी मूल के इंग्लिश बल्लेबाज ने इन अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हम 0-5 से सीरीज हारकर बहुत ही दुखी हैं और मैं निजी तौर पर अधिक रन नहीं बना पाने को लेकर भी निराश हूं। इतनी मजबूत टीम के खिलाफ यह हमारा बहुत मुश्किल दौरा था, लेकिन मेरा संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। एशेज सीरीज में इंग्लैंड की एकतरफा हार के बाद जो खिलाड़ी आलोचना का शिकार हुए उनमें पीटरसन मुख्य रूप से शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।