(India)
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि मोहममद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों को कल से शुरू होने वाले रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल में अपने राज्यों की टीम से खेलने अनुमति दी जानी चाहिए थी। बीसीसीआई ने छह खिलाड़ियों रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे (मुंबई), मोहम्मद शमी (बंगाल), स्टुअर्ट बिन्नी (कर्नाटक) तथा भुवनेश्वर कुमार और सुरेश रैना (उत्तर प्रदेश) को अपने राज्यों की टीम से खेलने की अनुमति नहीं दी क्योंकि भारतीय वनडे टीम को 12 जनवरी के तड़के न्यूजीलैंड दौरे के लिये रवाना होना है और यह क्वार्टर फाइनल मैच का आखिरी दिन होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।