मुजफ्फरनगर प्रशासन का मुकदमा वापस लेने से इनकार
(UTTARPRADESH, India) गृह विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अभियोजन अधिकारी की संयुक्त रिपोर्ट गृह एवं न्याय विभाग को भेजी है जिसमें मुकदमा वापस लेने से इंकार किया गया है। रिपोर्ट में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि अभी तो सांसद कादिर राणा व अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों की विवेचना चल रही है। मुकदमा वापसी के बारे में कोई विचार तभी संभव है जब मामला अदालत तक पहुंचे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।