घूसखोरों को कैसे पकड़वाएंगे ‘आप’, हेल्पलाइन नंबर जारी
(DELHI, India) मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें दर्ज नहीं होंगी। लेकिन हेल्पलाइन के जरिए लोगों को बताया जाएगा कि घूस मांगने वाले को किस तरह से रंगे हाथों पकड़ा जाए, इसके लिए बकायदा स्टिंग का तरीका बताया जाएगा। केजरीवाल की मानें तो अब दिल्ली का हर नागरिक एंटी करप्शन का इंस्पेक्टर होगा, और घूसखोरों के अंदर खौफ पैदा हो जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि अब अगर कोई दिल्ली सरकार के अधिकारी या कर्मचारी किसी से भी काम के एवज में घूस मांगेगा तो उसकी शामत आ जाएगी। हालांकि केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार में अधिकतर अधिकारी-कर्मचारी ईमानदार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।