दाऊद को जल्द भारत लाएंगेः गृह मंत्री शिंदे
(DELHI, India) भारत के होम मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि दाऊद को जल्द भारत लाने में कामयाबी मिल सकती है। उन्होंने कहा, 'हमें दाऊद इब्राहिम के मूवमेंट का पता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दाऊद को जल्दी ही भारत लाया जा सकता है।' गृह मंत्री शिंदे ने अपने अमेरिका दौरे पर अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के प्रमुख से बातचीत की थी। एफबीआई प्रमुख ने दाऊद इब्राहिम को पकड़ने में भारत की मदद का भरोसा दिलाया था। संभव है कि भारतीय और अमेरिकी जांच एजेंसियों के जॉइंट ऑपरेशन के जरिए दाऊद को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हों। हालांकि गृह मंत्री ने इस बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।