येदियुरप्पा की भाजपा में औपचारिक वापसी आज
(India) बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली केजेपी की भाजपा के साथ पार्टी के विलय करीब एक सप्ताह के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। बीजेपी की ओर से पिछले हफ्ते हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी नेताओं ने दिल्ली में येदियुरप्पा से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, येदियुरप्पा की बीजेपी में बिना शर्त वापसी होगी। गौरतलब है कि येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली केजेपी ने बीते दिनों कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष को भाजपा के साथ पार्टी के विलय की जानकारी दी। येदियुरप्पा ने केजेपी के तीन अन्य विधायकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष कागोडु थिमप्पा से मुलाकात की और केजेपी के भाजपा में विलय का पत्र सौंपा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।