राहुल का अमेठी दौरा कल से
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 10 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दो दिवसीय दौरा कर विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास 12 जनवरी को अमेठी का दौरा करने वाले हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी 10 जनवरी को अमेठी रेलवे स्टेशन पर रेल नीर प्लांट सहित कुछ अन्य रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद रामलीला मैदान में भारतीय स्टेट बैंक की 10 शाखाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वह गौरीगंज में एक रेडियो एफएफ स्टेशन का शिलान्यास भी करेंगे। अमेठी के पार्टी अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने भी दौरे की पुष्टि की और तैयारियां शुरु करने की बात कही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।