RSS की BJP को नसीहत, आम आदमी पार्टी को हल्के में ना लो
(DELHI, India) ऐसा लगता है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत का डर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी सताने लगा है. आरएसएस ने बीजेपी को हिदायत दी है कि वो आम आदमी पार्टी को हल्के में ना ले.
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बीजेपी से कहा है कि वो विधानसभा चुनावों के नतीजों से ज्यादा खुश न हों. उसे आम आदमी पार्टी को गंभीरता से लेना होगा वरना आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे मन मुताबिक नहीं भी हो सकते हैं.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।