बिहार में गठबंधन को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जहां कांग्रेस ने पटना में मीटिंग के बाद गठबंधन को मजबूरी बताया। वही नई दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर गठबंधन पर चर्चा की। मुलाकात के बाद लालू यादव ने कहा कि फिलहाल सीटों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। लेकिन गठबंधन में तीनों दल शामिल रहेंगे। सांप्रदायिकता को लेकर लालू यादव ने कहा कि बिहार ने इस पर रोक लगाई है और इस बार भी मोदी के रथ को बिहार रोक देगा। लेकिन उन्होंने इसके लिए गैर सांप्रदायिकता दलों को एक मंच पर आने की जरुरत बताया। इस दौरान लालू ने आप को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि केजरीवाल के वादों केा वे एक दशक पहले ही पूरा कर चुके हैं......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।