भाजपा ने मांगा प्रधानमंत्री का इस्तीफा
(India)
भाजपा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से यह कहते हुए इस्तीफा मांगा कि अटार्नी जनरल का कोयला ब्लॉक का आवंटन रद्द करने की सिफारिश दर्शाता है कि आवंटन में ृकुछ न कुछ गड़बड़ीृ हुई थी। भारतीय जनता पार्टी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आज अटार्नी जनरल ने सर्वोच्च न्यायालय में स्वीकार किया कि 2005 से कोयला ब्लॉक के आवंटन में कुछ गड़बडियां हुई थीं। यही बात हम बार-बार दोहरा रहे थे और यही हमारी शिकायत है। उन्होंने कहा कि आवंटन के समय कोयला मंत्रालय का कामकाज भी प्रधानमंत्री देख रहे थे, इसलिए हम अपनी मांग दोहराते हैं कि उन्हें अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।