दाऊद इब्राहिम अब भी पाकिस्तान में : सुशील शिंदे
(DELHI, India) भारत ने इस संबंध में यूएस अटार्नी जनरल से बात की है। अमेरिका ने हमें सहयोग का आश्वासन दिया है। दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में शिंदे ने कहा कि अमेरिका की मदद से दाऊद को पकड़ने की कोशिश भारत सरकार कर रही है। हमें दाऊद के ठिकाने के बारे में कुछ जानकारी हासिल हुई है। दो दिन पहले ही शिंदे ने कहा था कि दाऊद को ट्रैक किया जा रहा है और उसे भारत लाने की कोशिश की जा रही है। शिंदे ने कहा था कि दाऊद को भारत लाने के लिए सरकार एफबीआई के संपर्क में है। गौरतलब है कि एफबीआई प्रमुख ने दाऊद इब्राहिम को पकड़ने में भारत की मदद का भरोसा दिया है। मुमकिन है कि भारतीय और अमेरिकी जांच एजेंसियों के ज्वाइंट ऑपरेशन के जरिए दाऊद को पकड़ा जाए। शिंदे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी के एजेंडे को पूरा करने के लिए सरकार अगले महीने संसद के संक्षिप्त सत्र के दौरान भ्रष्टाचार रोधी छह विधेयक पारित कराने का प्रयास करेगी। अगले महीने लेखानुदान पारित कराने के लिए होने वाले संसद सत्र के दौरान इन विधेयकों को पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।