(MADHYAPRADESH, India)
राज्य विधान सभा में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपाध्यक्ष पद के लिये सिंह के नाम का प्रस्ताव किया जिसका समर्थन संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विपक्ष के नेता सत्यदेव कटारे एवं केपी सिंह ने किया। मुख्यमंत्री ने सिंह को उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि वे सहज एवं सरल हैं तथा दोनों पक्षों का विश्वास जीतने में सक्षम हैं। चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि सिंह सदन की परंपराओं को आगे बढायेंगे और सदन का निष्पक्षता से संचालन करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।