(UTTARPRADESH, India)
मीडिया में इस बात की आलोचना हो रही है कि मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ित राहत शिविरों में कठिन परिस्थितियों में रह रहे हैं जबकि अखिलेश सरकार बॉलीवुड कलाकारों को सैफई में बुलाकर मनोरंजन कर रही है और समारोह पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, `हम कई वर्षों से सैफई महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं। हम चाहे में सत्ता में रहे हों अथवा नहीं, समारोह का आयोजन होता रहा है।` मुख्यमंत्री ने दावा किया कि `सैफई महोत्सव` से उत्तर प्रदेश के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा, `इस समारोह के लिए स्थानीय लोग वर्ष भर से तैयारी करते हैं।`
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।