किरण बेदी का वोट मोदी को जाएगा, बीजेपी जोश में
(DELHI, India) किरण बेदी के इस बयान का स्वागत करते हुए बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। उधर, समाजवादी पार्टी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि नौकरशाह जनता का शोषण करने के लिए राजनीति में आते हैं।
आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से खुला मतभेद रखने वाली किरण बेदी ने आखिरकार अपने दिल की बात सामने रख ही दी। कभी अरविंद केजरीवाल के साथ एक ही मंच से सभी पार्टियों को भ्रष्ट बताते हुए व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली किरण बेदी को अब बीजेपी और मोदी में देश का भविष्य दिखने लगा है। गुरुवार रात किरण बेदी ने ट्विटर पर लिखा कि मोदी स्थिर, जवाबदेह और अच्छी सरकार दे सकते हैं। मेरी पहली प्राथमिकता देश है। जवाबदेह और निष्पक्ष मतदाता के तौर पर मेरा वोट नमो को जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।