लोकसभा चुनाव: राहुल ने तय कीं टिकट देने की शर्तें, 10 स्‍क्रीनिंग कमेटी भी बनाईं
(DELHI, India) इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 10 स्क्रीनिंग कमेटियां बनाईं हैं। सभी स्क्रीनिंग कमेटी में राज्यों के प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस विधानमंडल के नेता और एक अन्य सदस्य समेत कुल पांच लोग होंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, 17 जनवरी को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक के तुरंत बाद स्क्रीनिंग कमेटियां अपना काम शुरू कर देंगी। ऐसी चर्चा भी है कि 17 जनवरी की बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस की तरफ से अगले चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।