(India)
इस बार अपने करियर के 14वें ग्रैंड स्लेम के लिए उतरने वाले नडाल ने वर्ष 2011 में यहां टॉमिक को मात दी थी लेकिन पूर्व विंबलडन क्वार्टरफाइनलिस्ट ने इस सप्ताह सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी को अपने घरेलू दर्शकों के समाने कड़ी चुनौती दी थी। ऐसे में नडाल के लिए टॉमिक को हल्के में लेना काफी भारी पड़ सकता है। नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन ड्रॉ के बाद कहा कि मुझे लगता है किइस बार मुकाबला कड़ा हो। छह बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन बोरिस बेकर सर्बिया के नोवाक जोकोविच को कोचिंग दे रहे हैं। दूसरी ओर टॉमिक भी ऑस्ट्रेलिया में अच्छा खेल रहे हैं। ऐसे में पहले राउंड का मुकाबला काफी मुश्किल होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।