चार राज्यों के चुनाव नतीजों से सहमी कांग्रेस में आम चुनाव के लिए हर टिकट राहुल गांधी की मंजूरी के बाद ही बंटेगी। सभी राज्यों के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी को उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि टिकट वितरण में लोगों की भी राय को ध्यान में रखा जाए। जाहिर है कि इस बार टिकट वितरण की व्यवस्था कुछ बदली-बदली दिख सकती है। सामान्यतया टिकट वितरण को लेकर अंत तक विचार-विमर्श करने वाली कांग्रेस इस बार उम्मीदवारों को पर्याप्त समय देना चाहती है। राहुल ने सभी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाकर इसके संकेत दे दिय थे। शुक्रवार को अपने चुने हुए सिपहसालारों के साथ बैठक से पहले राहुल ने कहा कि टिकट वितरण में भी परिवर्तन होगा। पूरी प्रक्रिया नई होगी और इसका ख्याल रखा जाएगा कि लोगों की राय का पूरा ध्यान रहे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि लोगों की राय रखने का तरीका क्या होगा। कांगेस उपाध्यक्ष ने कहा कि जहां तक समय सीमा की बात है राष्ट्रीय स्तर पर सभी टिकटों को पहली बार इतनी जल्दी अंतिम रूप दिया जायेगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।