कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारी शुरु कर दी है और इस मिशन की दिशा में एक बडा कदम उठा लिया है। पार्टी ने मिशन 2014 के उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का एलान कर दिया है। जिसकी जिम्मेदारी छह केंद्रीय मंत्रियों केा दी गई है। इसमें खास बात ये है कि रेल मंत्री पद से हटाए गए पवन बंसल को गुजरात और राजस्थान की स्क्रीनिंग कमेटी का मुखिया बनाया गया है। वही राहुल गांधी के करीबी जीतेंद्र सिंह को यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। गृहमंत्री सुशील कुमार श्ंिादे बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और अंडमान निकोबार के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करेंगे। कांगे्रस सांसद और प्रवक्ता पीसी चाको को दिल्ली, चंडीगढ हरियाणा और पंजाब, भुवनेश्वर कुमार को हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर का जिम्मा सौंपा गया है। सूत्रों के अनुसार 17 जनवरी को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की अहम बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। साथ ही माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक कांगे्रस 150 से 200 उम्मीदवारों का भी एलान कर सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।