आप से निपटने की रणनीति बना रही है भाजपा
(India)
मिशन लोकसभा 2014 की तैयारी में सभी राजनीतिक दल जी जान से जुट गये है। इसी को लेकर दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की हुई। बीजेपी नेता अनंत कुमार ने बताया कि बैठक में महंगाई और बेरोजगारी पर प्रस्ताव लाने चर्चा की गई । अनंत कुमार ने कहा कि हम 272 प्लस के लक्ष्य पर काम करेंगे। पार्टी के नेताओं ने मिडल क्लास शहरी वोटरों के बीच आम आदमी पार्टी की बढ़ती पैठ से निपटने की रणनीति बनाई हैं. गौरतलब है कि कल संघ की बैठक हुई. बैठक में बीजेपी की चुनावी तैयारियों को लेकर नाराजगी तो सामने आई. संघ ने बीजेपी से कह दिया कि वह चुनाव में जीत से खुश न हो क्योंकि दिल्ली में आप की सफलता ज्यादा बड़ा संकट है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।