यूआईडीएआई के मुखिया और इंफोसिस के पूर्व चैयरमेन नंदन निलेकणी के राजनीति से जुड़ने की काफी दिनों से चर्चा हो रही है। शुक्रवार को बेंगलुरू के एक कॉलेज फंक्शन में शामिल होने पहुंचे निलेकणी से पूछा गया कि वह राजनीति में उतरेंगे या नहीं, तो उन्होंने साफ कहा कि वह जल्द ही राजनीति से जुड़ने वाले हैं। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उनका दावा है कि कांग्रेस पार्टी का उन्हें पूरा समर्थन है।नंदन निलेकणी से जब आम आदमी पार्टी की राजनीति के बारे में सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि जनता को सरकार के फैसलों में शामिल किया जाना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कश्मीर जैसे मुद्दे पर एसएमएस से रायशुमारी की जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।