अमेठी में कुमार विश्वास की रैली आज
(India)
आम आदमी पार्टी के बढ़ते दायरे के बीच आज पार्टी के नेता कुमार विश्वास अमेठी में केडी सिंह बाबू स्टेडियम से रामलीला मैदान तक रैली निकालेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। यहां से उनके कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की संभावना हैं। यहां पर आप को काफी समर्थन मिल रहा है। शनिवार को विश्वास ने आदर्श व्यापार मंडल द्वारा पार्टी को नैतिक समर्थन दिए जाने का भी एलान किया। आदर्श के अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित हजारों व्यापारी भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। आप के केंद्रीय समिति सदस्य कुमार विश्वास ने कहा कि आम चुनाव में आप देश के किसी भी बड़े नेताओं को बाइपास (सुविधा) की राजनीत नहीं करने देगी। वहीं उनकी पत्रकार वार्ता के दौरान विश्वास को विरोध का भी सामना करना पड़ा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।