राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने चारा घोटाले में सोमवार को एक विशेष सीबीआई अदालत में अपना बयान दर्ज कराया जिसमें उन्होंने दावा किया कि वह 950 करोड रुपये के पशुपालन विभाग के घोटाले में षड्यंत्र का शिकार हुए हैं. विशेष सीबीआई न्यायाधीश ए के राय से के सामने दिये गए अपने बयान में उन्होंने कहा आरसी 64ए96 मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद उन्हें कितनी बार दोषी ठहराया जाएगा.प्रसाद ने 1990 के दशक में देवघर खजाने से अवैध तौर पर 96 लाख रुपये निकालने के मामले में दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अपना बयान दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सीबीआई आरोपपत्र और दस्तावेजी सबूतों में विरोधाभास है और जांच एजेंसी ने उन्हें दोषी बना दिया जबकि वह शिकायतकर्ता थे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने 1990 के दशक के दौरान अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में किसी अधिकारी का स्थानांतरण या उसका कार्यकाल बढाने से इनकार किया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।