प्रश्नों का जवाब नहीं चाहिए, तो प्रश्नकाल खत्म कर दें: सुमित्रा
(DELHI, India) विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस, पीडीपी, माकपा और राजद के सदस्यों के हंगामे तथा उनकी प्रश्नकाल स्थगित करने की मांग पर सख्त रूख अपनाते हुए अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह से प्रश्नकाल स्थगित करने का कोई नियम नहीं है। सालों से आप लोगों का बनाया हुआ ही नियम है। प्रश्नकाल आपके लिए है। अगर आप लोगों को प्रश्नों के जवाब मंत्रियों से नहीं चाहिए तब प्रश्नकाल खत्म कर दें। इसे हमेशा की बात मत बनाएं। सदस्यों के शोरशराबे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सदन में तख्तियां नहीं लायी जानी चाहिए। इस तरह की परिपाटी नहीं डाली जानी चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।