भारत-पाक सीमा को सेना मुक्त करने का कोई प्रस्ताव नहीं: केंद्र
(DELHI, India) केंद्र ने साथ ही बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर सीमा पर युद्धविराम उल्लंघन के इस वर्ष 11 जुलाई तक 42 मामले सामने आए हैं। गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में सदस्यों के सवालों के लिखित जवाब में बताया कि भारत,, पाकिस्तान सीमा पर मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर सीमा पर युद्धविराम उल्लंघन के इस वर्ष 11 जुलाई तक 42 मामले सामने आए हैं। ये घटनाएं नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई हैं। उन्होंने बताया कि युद्धविराम उल्लंघन की इन घटनाओं में कोई सुरक्षाकर्मी या नागरिक हताहत नहीं हुआ। रिजिजू ने कहा कि भारत, पाकिस्तान को नियंत्रण रेखा की महत्ता को बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर वर्ष 2003 की युद्धविराम संबंधी वचनबद्धता की आवश्यकता का पालन करने पर उच्च स्तर सहित बार बार जोर देता रहता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।