(MAHARASHTRA, India)
शून्यकाल के दौरान भाजपा के किरीट सोमैय्या ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने एक निर्वाचित प्रतिनिधि को पेड न्यूज को लेकर नोटिस भेजा है और सरकार से इस पर विचार करने की अपील की है क्योंकि इससे चुनावी प्रक्रिया पर ‘बुरा प्रभाव’ पड़ा। दो दिन पहले निर्वाचन आयोग ने सदन में कांग्रेस के सदस्य चव्हाण को पेडन्यूज के एक मामले में बतौर विधायक अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा देने में विफल रहने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सवाल किया है कि क्यों न उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाए। सोमैय्या ने आरोप लगाया कि कुछ सदस्यों द्वारा पेड न्यूज तथा विज्ञापनों के प्रकाशन पर काफी धन खर्च किया जा रहा है और जो ऐसा करते हैं उन्हें ‘तुरंत अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।’ मुंबई उत्तर पूर्व से भाजपा के सदस्य ने कहा, ‘ इस प्रकार के मामलों से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई जरूरी है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।