मध्‍य प्रदेश: बीजेपी विधायक कश्यप नहीं लेंगे वेतन-भत्ते
(MADHYAPRADESH, India) रतलाम शहर से भाजपा विधायक कश्यप ने कल यहां ऐलान किया था कि विधायक के बतौर वह जनता के खजाने से अपना वेतन एवं भत्ते नहीं लेंगे। अपने इस निर्णय को लेकर उन्होंने राज्य विधानसभा अध्यक्ष डा. सीताशरण शर्मा को एक पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह बचपन से ही सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और एक जनप्रतिनिधि के बतौर वह अपना वेतन एवं भत्ता नहीं लेना चाहते हैं। कश्यप ने अपने इस पत्र में विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि वह चाहते हैं कि एक विधायक के बतौर उन्हें मिलने वाले वेतन एवं भत्तों को प्रदेश के विकास में खर्च किया जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।