(DELHI, India)
तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में गृह राज्य मंत्री ने ‘ना’ में उत्तर दिया है। राय ने जानना चाहा था कि क्या सरकार का अनुच्छेद 370 को रद्द करने का कोई प्रस्ताव है। गौरतलब है कि राजग के सत्ता में आने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा था कि सरकार अनुच्छेद 370 के गुण दोषों पर बहस कराने को तैयार है। जम्मू कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित सिंह ने कहा था कि भाजपा इस मुद्दे पर ‘बेहद पेशेवराना ’ अंदाज में काम कर रही है और कश्मीर घाटी में बैठकें बुला रही है। उन्होंने कहा था, ‘ हम उनमें से कुछ को प्रावधान को रद्द करने के मुद्दे पर मनाने में सफल रहे हैं।’ इस बीच, एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में रिजिजू ने कहा कि अभी तक की स्थिति के अनुसार, खतरे की आशंका के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा कुल 270 लोगों को सुरक्षा दी गयी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।