जडेजा को ‘गाली देने’ के लिये एंडरसन पर लग सकता प्रतिबंध
(India) भारतीय टीम मैनेजर सुनील देव द्वारा एंडरसन पर आईसीसी की खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के लेवल तीन उल्लघंन का आरोप लगाया गया। यह कथित घटना मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान हुई।
अगर एंडरसन को दोषी पाया जाता है तो एंडरसन पर दो से चार टेस्ट मैच या चार से आठ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का प्रतिबंध लग सकता है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि एंडरसन पर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा कि वह इस तेज गेंदबाज का पूरा समर्थन करता है। ईसीबी ने कहा कि उसने आईसीसी को जडेजा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लघंन दर्ज कराने की अपनी इच्छा के बारे में सूचित कर दिया है।
संहिता के लेवल तीन के आरोप लगाये हैं। ’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।