(DELHI, India)
यूपीएससी परीक्षाओं से सीसैट (सीएसएटी) टेस्ट समाप्त किए जाने की मांग को लेकर पिछले 9 दिनों से जारी अनशन को वापस लेने की छात्रों से अपील करते हुए सरकार ने बुधवार को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक गौर कर रही है और इस पर शीघ्र निर्णय करने की खातिर संबंधित समिति से रिपोर्ट को जल्द से जल्द पेश करने के लिए कहा गया है। लोकसभा में आज कार्मिक एवं प्रशिक्षण राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार के गठन से पहले इस साल 12 मार्च को पिछली सरकार के समय तीन सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया था। लेकिन इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है और हमने समिति से कहा है कि वह अपने कार्य में तेजी लाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।