(India)
द्रविड़ ने कांफ्रेंस कॉल के जरिये मीडियाकर्मियों से कहा, धोनी भारत को आगे ले जाने के लिए सही व्यक्ति है क्योंकि हम प्रगति कर रहे हैं और उसके नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। काफी लोग इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में अतीत (2011-2012) में मिली हार की शिकायत कर रहे हैं लेकिन अब उसके पास युवा टीम है जो अच्छा काम कर रही है। चैपल ने हाल में सुझाव दिया था कि समय आ गया है कि भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी विराट कोहली को दे दी जाए क्योंकि धोनी टेस्ट प्रारूप में कप्तान के रूप में उम्मीद पर खरा नहीं उतरा है। द्रविड़ ने कर्नाटक रणजी टीम के अपने पूर्व साथी स्टुअर्ट बिन्नी की भी तारीफ की जिन्होंने ट्रेंटब्रिज में मैच बचाने वाली 78 रन की पारी खेलकर आलोचकों को गलत साबित किया। लारेस खेल अकादमी का सदस्य नियुक्त होने के मौके पर द्रविड़ ने कहा, मुझे लगता है कि स्टुअर्ट ने साबित किया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का हकदार है। लोगों ने शिकायत की कि उसने पर्याप्त गेंदबाजी नहीं की। लेकिन इसके पीछे सामान्य सा तर्क है कि हालात उसकी शैली की गेंदबाजी के अनुकूल नहीं है। मुझे लगता है कि उसे लार्डस में अधिक मौके मिलेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।