(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तटीय शहर फोर्टलेजा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद अपनी तीन दिवसीय ब्राजील यात्रा पूरी कर आज स्वदेश के लिए रवाना हुए । आज ब्रासीलिया में ब्रिक्स नेताओं ने ब्राजील के राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ द्वारा आमंत्रित दक्षिण अमेरिकी नेताओं से मुलाकात की । मोदी देर रात दिल्ली पहुंचने से पहले थोड़ी देरे के लिए फ्रैंकफर्ट में रूकेंगे,,,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित ब्रिक्स देशों के नेताओं ने आज दक्षिण अमेरिकी राष्ट्रपतियों से मुलाकात की और उन्होंने पश्चिमी देशों के दबदबे वाली अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली को नया रूप देने को लक्षित विकास बैंक की स्थापना के अपने कदम का समर्थन किया। इस साल के ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी करने वाली ब्राजील की राष्ट्रपति दिल्मा राउसेफ ने अर्जेंटीना, वेनेजुएला, इक्वाडोर, कोलंबिया, अजेंटीना, पेरू, उरूग्वे, पराग्वे सहित दक्षिण अमेरिकी देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था। उन्होंने पिछले साल के डरबन सम्मेलन के दौरान जैकब जुमा द्वारा अफ्रीकी नेताओं को आमंत्रित किए जाने की तर्ज पर ऐसा किया। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं ने दक्षिण अमेरिकी नेताओं से ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में मुलाकात की। गौरतलब है कि कल फोर्तालेजा में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में 100 अरब डॉलर की शुरूआती अधिकृत पूंजी के साथ नये विकास बैंक और एक आकस्मिक आरक्षित कोष की स्थापना का फैसला किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।