वैदिक हाफिज मुलाकात में भारतीय उच्चायोग की भूमिका नहीं - सुषमा
(DELHI, India) सुषमा स्वराज ने लोकसभा में आज दिए एक बयान में कहा कि वैदिक हाफिज मुलाकात के बारे में पाकिस्तान से भारतीय उच्चायोग की रिपोर्ट आ गई है और उसमें साफ साफ कहा गया है कि उच्चायोग को भारत के इस पत्रकार की आतंकी नेता हाफिज सईद से मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्चायोग को यह जानकारी ही नहीं थी कि वैदिक हाफिज सईद से मिलने जा रहे हैं इसलिए उसके उच्चायोग के द्वारा इस मुलाकात को मदद देने का तो सवाल ही नहीं उठता। विदेश मंत्री ने कहा कि वह पूर्व में भी सदन में कह चुकी हैं कि वैदिक की सईद से मुलाकात का या उनकी पाकिस्तान यात्रा का भारत सरकार से दूर दूर तक लेना देना नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।