मुसलमानों को हिन्दुओं की भावनाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए : अशोक सिंघल
(DELHI, India) वरिष्ठ विहिप नेता अशोक सिंघल ने कहा है कि देश में मुसलमानों को एक आम नागरिक समझा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को न तो कम समझा जाएगा और न ही ज्यादा। सिंघल ने मुसलमानों को नसीहत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि उन्हें हिन्दू भावनाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए और ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कांग्रेस ने सिंघल के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सिंघल के बयान को निंदनीय करार दिया है और कहा है कि पार्टी का असली रंग अब दिख रहा है कि वह कैसे अल्पसंख्यकों की रक्षा करेगी। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने सिंघल के बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि भारत में हिंदू और मुसलमान एकजुट होकर रहते हैं और मुझे नहीं लगता कि सिंघल के बयान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इत्तिफाक रखते होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।