चीनी सैनिकों ने लद्दाख में 3 दिन में दो बार घुसपैठ की कोशिश की
(India) चीन की सेना (चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन, पीएलए) ने घुसपैठ के प्रयास ऐसे समय किये हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स सम्मेलन के इतर कल ब्राजील में फोर्तालेजा में बैठक के दौरान सीमा विवाद का समाधान निकालने की जरूरत पर बल दिया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ताजा घटना कल देमचोक सेक्टर के चार्डिंग नीलू नाला जंक्शन पर हुई जब पीएलए सैनिकों ने इस क्षेत्र को चीनी क्षेत्र होने का दावा करते हुए अपने वाहनों से तड़के क्षेत्र में प्रवेश किया। पीएलए सैनिक इस क्षेत्र में चक्कर चलाना चाहते थे लेकिन उन्हें भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों ने रोक दिया। सूत्रों ने कहा कि बैनर ड्रिल पर दोनों देशों के सैनिकों द्वारा एक दूसरे को आगे बढ़ने के खिलाफ चेताने के बाद करीब 30 मिनट तक गतिरोध बना रहा और उसके बाद चीनी सैनिक वापस लौट गये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।