(DELHI, India)
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सीमा के बारे में समझ में अंतर के कारण सीमा पर घुसपैठ होती है। सिंह ने पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के दामचोक और चुमार क्षेत्र में चीनी सैनिकों के घुसपैठ के दो प्रयासों के बारे में पूछा गया था। चीनी सैनिकों की घुसपैठ के प्रयास ऐसे समय में हुए हैं जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पोर्टालिजा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मंगलवार को सीमा विवाद का समधान निकालने के विषय पर जोर दिया था। गृह मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के प्रमुख सीमा मुद्दे और उसे सुलझाने के बारे में बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी घुसपैठ विगत में भी हुई जब चीनी पक्ष भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए और भारतीय सुरक्षाबलों ने उन्हें पीछे धकेल दिया। राजनाथ ने कहा कि कभी-कभी वे प्रवेश करते हैं और हमारे सुरक्षा बल उन्हें पिछले धकेल देते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।