चव्‍हाण कैबिनेट को छोड़ेंगे नारायण राणे, मगर कांग्रेस में बने रहेंगे
(MAHARASHTRA, India) गौर हो कि कांग्रेस के मंत्री नारायण राणे इन दिनों अपनी ही पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं और उनके बीजेपी में शामिल होने की अफवाह तेज है। राणे ने कहा कि सोमवार (21 जुलाई) तक मंत्री पद को छोड़ देंगे, लेकिन कांग्रेस पार्टी में बने रहेंगे। गौर हो कि राणे साल 2005 में शिवसेना को छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। राणे ने बीते दिनों महाराष्‍ट्र कांग्रेस लीडरशिप के साथ टकराव मोल लेते हुए इसकी कार्यपद्धति की आलोचना की थी।
रत्‍नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से बेटे नीलेश के हारने के बाद राणे के लिए स्थिति काफी असहज हो गई थी। इस सीट पर शिवसेना ने कब्‍जा जमाया। राणे का ऐसा मानना है कि कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने उनके बेटे को हार सुनिश्चित करने के लिए साजिश की। गौर हो कि सूबे की 27 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के खाते में महज दो सीटें आई। इस खराब प्रदर्शन के बाद राणे राज्‍य में कांग्रेस लीडरशिप से नाराज थे।
लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद राणे ने कैबिनेट से इस्‍तीफा दे दिया था, लेकिन चव्‍हाण ने उनके इस्‍तीफे को नकार दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।