(India)
रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद कहा ,‘ हर शतक खास है , चाहे वह वेलिंगटन में हो या लार्डस पर ।’ उन्होंने कहा ,‘लेकिन यह खास इसलिये है क्योकि मैने इसे लार्डस पर बनाया है । इस मैदान पर पहला टेस्ट खेलने से पूर्व मैं नर्वस था । सुबह हालांकि वह बेचैनी जाती रही जब मुझे यह महसूस हुआ कि 25,30 गेंदों तक संभलकर खेलना है , फिर आगे की देखेंगे ।’ भारत के एक समय छह विकेट 140 रन पर गिर गए थे जिसके बाद रहाणे और भुवनेश्वर ने पारी को संभाला । रहाणे ने कहा ,‘ मैं खुद से कह रहा था कि शरीर के पास खेलना है । फिर 25-35 रन बनने के बाद मैने जोखिम लेना शुरू किया । यह बिल्कुल अलग विकेट थी और इस पर रन बनाना चुनौतीपूर्ण था । भुवनेश्वर के साथ मेरी साझेदारी अच्छी रही । जब वह बल्लेबाजी के लिये आया तो मैने उससे पूछा कि अगर मैं सिंगल्स लूं तो उसे कोई दिक्कत तो नहीं । उसने कहा कि उसे खुद पर यकीन है और मुझे उस पर भरोसा था ।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।