(India)
कश्यप ने स्काटलैंड के ग्लास्गो के लिए टीम के रवाना होने से पहले कहा, ‘स्वर्ण पदक वास्तविक लक्ष्य है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ली चांग वेई के हटने के बाद टूर्नामेंट कोई भी जीत सकता है। मुझे दूसरी वरीयता मिली है और मुझे पता है कि मैं स्वर्ण पदक जीत सकता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि यह आसान नहीं होगा क्योंकि वेई फेंग चोंग और राजीव ओसेफ जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। वे दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं। राजीव ने पिछली बार रजत पदक जीता था और चीन के खिलाड़ियों के खिलाफ उसने कुछ अच्छे नतीजे हासिल किए हैं। उसने यूरोपीय चैम्पियनशिप में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।’ लंदन ओलंपिक खेल 2012 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले कश्यप ने कहा कि के श्रीकांत और आरएमवी गुरूसाईदत्त के पास भी पदक जीतने का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा, ‘श्रीकांत और गुरूसाईदत्त के पास भी पदक जीतने का अच्छा मौका है। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इनके पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है। चार साल पहले मेरी स्थिति भी यही थी।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।