आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडे को दिल्ली पुलिस ने विवादित पोस्टर मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पांडे को दिल्ली पुलिस ने न्यू फ्रेंड कॉलोनी में रखा है। उन पर धार्मिक भावना भड़काने, दो धर्मों के बीच उन्माद फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने आप प्रवक्ता दिलीप पांडे को आईपीसी की धारा 153ए, 295ए के तहत गिरफ्तार किया। विवादित पोस्टर मामले में पांडे की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गर्मा गई है। पार्टी नेता मनीष सिसौदिया ने इसे राजनीतिक साजिश बताया। वही कांग्रेस ने इसे सही कदम बताते हुए कार्रवाई की प्रशंसा की। इस विवादित पोस्टर को लेकर ओखला निवासी अमानतुल्लाह ने दावा किया है कि ये पोस्टर उसने लगाया है और इस मामले से आप के प्रवक्ता दिलीप पांडे का कोई लेना देना नहीं है। पोस्टर कांग्रेस के तीन मुस्लिम विधायकों के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्रों में चिपकाए गए थे। पोस्टर में इन विधायकों को समुदाय के साथ धोखाधड़ी करने वाला बताया गया था। कहा जा रहा है कि आप ने ऐसा उन अफवाहों पर प्रतिक्रिया स्वरूप में किया। जिसमें कहा जा रहा था कि इन तीनों विधायकों के समर्थन से बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।