हरियाणा की अलग एसजीपीसी को लेकर केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के बीच ठन गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई अलग एसजीपीसी को गैरकानूनी बताया है और इस कानून को तुरंत वापस लेने की हिदायत दी है। उधर एसजीपीसी अमृतसर ने हरियाणा के सभी गुरुद्वारों में कब्जे रोकने के लिए अपनी टास्क फोर्स लगा दी है। केंद्रीय गृह सचिव ने हरियाणा सरकार को लिखी चिट्ठी में कहा है कि हरियाणा सरकार को अलग एसजीपीसी बनाने का कोई अधिकार नहीं है लिहाजा इसके लिए विधानसभा में कानून पास कर राज्य सरकार ने गैरकानूनी काम किया है। यही नहीं, चिट्ठी में कहा गया है कि कानून मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच के बाद पाया है कि हरियाणा सरकार अलग एसजीपीसी नहीं बना सकती लिहाजा हरियाणा के राज्यपाल इस कानून पर दी गई अपनी अनुमति तुरंत वापस लें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।