लॉर्ड्स मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। भारत की पहली पारी में बनाए 295 के जवाब में इंग्लिश टीम अब भी 76 रन पीछे है। दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और भारतीय गेंदबाज दिन के पहले और दूसरे सत्र में अंग्रेज बल्लेबाजों को बांधने में कामयाब रहे। एक समय 113 पर चार विकेट खोकर दबाव में नजर आ रही मेजबान टीम के लिए गैरी बैलेंस ने 110 रन और मोईन अली ने 32 रन बनाकर पांचवें विकेट के लिए 98 रन जोड़े। 81 वें ओवर में बदली गई नई गेंद का भी फायदा भारत को मिला। इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने के समय छह विकेट पर 219 रन बना लिए थे। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला गया था। ये मैच ड्राॅ रहा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।