कॉमनवेल्थ गेम्स पर टिकीं भारतीय खेल प्रशंसकों की निगाहें
(India)
23 जुलाई से ग्लासगो स्कॉटलैंड में शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स पर भारतीय खेल प्रशंसकों की निगाहें टिक गई हैं। भारत से इस बार 224 खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट के इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा दल है। इस दल में 41 महिला एथलीट्स शुमार भी हैं। खेल मंत्रालय ने 14 खेलों के 224 एथलीट्स को ग्लासगो जाने के लिए हरी झंडी दिखा दी है, जिसमें 7 पैरा एथलीट और 90 अधिकारी, कोच और सपोर्ट स्टाफ शुमार है। 2010 में दिल्ली में हुए खेलों में भारतीय एथलीट्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। 21 खेलों की 272 विभिन्न स्पर्धाओं में भारत ने 38 गोल्ड मेडल समेत 101 पदक जीते थे। बैडमिंटन में साइना नेहवाल, अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा ने गोल्ड मेडल जीता था, वहीं शूटिंग टीम ने सर्वाधिक 30 मेडल जीते थे, जिसमें से 14 गोल्ड व 11 सिल्वर रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।